साइंस क़्विज
साइंसली पर आप के लिए तैयार किया गया यह विज्ञान क़्विज आपके बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मज़बूत करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
इसमें शामिल प्रश्न रोज़मर्रा के विज्ञान, सामान्य ज्ञान और बुनियादी वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित हैं, ताकि आप केवल उत्तर ही नहीं दें, बल्कि हर सवाल के पीछे छिपे विज्ञान को भी समझ सकें।
यह क़्विज न सिर्फ आपकी समझ को परखेगा, बल्कि सीखने की प्रक्रिया को और रोचक व प्रभावी भी बनाएगा।
जीव विज्ञान क़्विज 1
Results
बहुत बढ़िया ! आपकी विज्ञान समझ काफ़ी अच्छी है । 🔥
कोई बात नहीं ! 🙂
दोबारा कोशिश करें और सीखते रहें ।
#1. हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के चयापचय में कौन-सा कोशिकांग भाग लेता है ?
व्याख्या : पेरॉक्सीसोम कोशिका में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को तोड़ने का कार्य करता है।
#2. पौधों की कोशिका भित्ति का मुख्य घटक क्या है ?
व्याख्या : पौधों की कोशिका भित्ति मुख्यतः सेल्यूलोज से बनी होती है।
#3. बंजर चट्टानों या मिट्टी पर वनस्पति स्थापित करने वाले अग्रदूत कौन होते हैं ?
व्याख्या : लाइकेन सबसे पहले चट्टानों पर उगते हैं और मृदा निर्माण में सहायता करते हैं।
#4. स्वास्थ्य अनुपूरक के रूप में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली शैवाल कौन-सी है ?
व्याख्या : क्लोरेला पोषक तत्वों से भरपूर शैवाल है जिसका उपयोग स्वास्थ्य अनुपूरक के रूप में किया जाता है।
#5. ‘सिस्टेमा नेचुरे’ पुस्तक किसने लिखी थी ?
व्याख्या : कार्ल लिनियस को आधुनिक वर्गीकरण प्रणाली का जनक माना जाता है ।
#6. प्राकृतिक रबर किस पौधे से प्राप्त होती है ?
व्याख्या : प्राकृतिक रबर मुख्यतः हीविया ब्रासिलिएन्सिस पौधे से प्राप्त होती है ।
#7. आवृतबीजी पौधों में जल परिवहन करने वाले तत्त्व कौन-से हैं ?
व्याख्या : जाइलम वाहिकाएँ और ट्रेकिड्स पौधों में जल परिवहन का कार्य करते हैं ।
#8. बुलीफॉर्म कोशिकाएँ किस पौधे की पत्तियों में पाई जाती हैं ?
व्याख्या : घास की पत्तियों में बुलीफॉर्म कोशिकाएँ पाई जाती हैं जो जल संरक्षण में सहायता करती हैं ।
#9. सोलानेसी कुल में पुंकेसर कैसे होते हैं ?
व्याख्या : सोलानेसी कुल में पुंकेसर पंखुड़ियों से जुड़े होते हैं और बारी-बारी स्थित रहते हैं।
#10. हाइपैन्थोडियम प्रकार का पुष्पक्रम किसमें पाया जाता है ?
व्याख्या : फाइकस में हाइपैन्थोडियम प्रकार का विशेष पुष्पक्रम पाया जाता है ।